✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DHANBAD:113 छात्र-छात्राएं 36 घंटे कमरे में रहेंगे बंद, जानिए करेंगे क्या  

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:25:59 AM

धनबाद (DHANBAD): देश के 19 तकनीकी संस्थानों के कुल 113 छात्र-छात्राएं 36 घंटे तक धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) के सेंट्रल लाइब्रेरी हॉल में बंद रहेंगे.  कमरे में बंद रह कर विद्यार्थी श्रम व नियोजन मंत्रालय की परेशानियों का सॉफ्टवेयर के रूप में समाधान खोजेंगे.  इस अभियान का नाम दिया गया है स्मार्ट इंडिया हैकथॉन , जिन समस्याओं का उन्हें समाधान खोजना है, उनमें मशीनरी गाइडेंस सिस्टम (मजदूरों के दावे और जरूरतों के लिए कोई तरीका ),रोजगार ट्रैकिंग और इसे जानने की क्षमता प्रणाली, संगठित क्षेत्र में रोजगार ट्रैकिंग और पता लगाने की योग्यता प्रणाली, प्रवासी मजदूर के साथ बचाए गए बाल मजदूर के लिए नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म का समाधान ढूंढने का टास्क छात्रों को रहेगा.  

25 अगस्त की सुबह 9:30 बजे चले जाएंगे कमरे में 

इसकी शुरुआत 25 अगस्त की सुबह 9:30 बजे होगी.  बाहर के छात्र-छात्राओं का धनबाद आना शुरू हो गया है. आईआईटी धनबाद को नोडल सेंटर बनाया गया है.  हालांकि देश में धनबाद आईआईटी समेत 75 नोडल सेंटर बनाए गए हैं. जानकारी के अनुसार एक टीम में 6 छात्र-छात्राएं होंगे.  किसी भी टीम में न्यूनतम एक छात्रा जरूरी है.  टीम को  कैंपस के विभिन्न हॉस्टलों में ठहराया जाएगा. दो दो मेंटर भी टीम के साथ होंगे. आई आई टी (आई एस एम) में यह पांचवा स्मार्ट इंडिया हैकथॉन है.  इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम के पिछले विजेता भी इसमें मौजूद रहेंगे. 36 घंटे के दौरान उन्हें नाश्ता भोजन समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.  यहां तक कि बीच-बीच में वह इंडोर गेम भी खेल सकते है. आईआईटी प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम धनबाद में होना गर्व की बात है.  देश के विभिन्न भागों के छात्र-छात्राएं धनबाद को जानेंगे ,इससे इनोवेशन कल्चर डेवलप होगा. 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.