✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: आर्थिक रूप से कमजोर 100 छात्रों को मिला सम्मान, धाड़ दिशोम की पहल बनी मिसाल

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 20, 2026, 4:56:14 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी पारगाना माहाल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. ये वो विद्यार्थी हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित समुदाय के हैं. कार्यक्रम माझी पारगाना माहाल धाड़ दिशोम की ओर से आयोजित किया गया. समारोह में वर्ष 2025-26 की माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. देश परानिक दुर्गा चरण मुर्मू में बताए कि धाड़ दिशोम द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक कोचिंग केंद्रों से इस वर्ष कुल 874 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें 589 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 260 ने द्वितीय श्रेणी और 4 ने तृतीय श्रेणी में सफलता हासिल की. यह उपलब्धि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत मानी जा रही है.

निःशुल्क कोचिंग चलाया जा रहा
दुर्गा चरण मुर्मू ने बताया कबमाझी पारगाना माहाल धाड दिशोम पिछले तीन वर्षों से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क प्री-मैट्रिक कोचिंग चला रहा है. इस पहल का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करना और सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराना भी है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में जिरेन जेवियर टोपनो मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि  शिक्षा के साथ समाज से जुड़ाव भी जरूरी है. उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे किताबों के ज्ञान के साथ व्यवहारिक समझ भी विकसित करें और समाज के लिए सकारात्मक योगदान दें. समारोह की अध्यक्षता बैजु मुर्मू ने की. सम्मानित होकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsEducation newsGhatsilaMajhi pargana mahalSanthalJharkhandJharkhand newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.