✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में खुलेंगे 10 नए मेडिकल कॉलेज, जानिए विस्तार से

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:45:54 AM

रांची (RANCHI): भारत सरकार ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया है. यहां स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैसे तो पूरे देश में 112 मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी है. झारखंड में 10 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे.

नए मेडिकल कॉलेज खुलने से झारखंड में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की उम्मीद की जा सकती है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में इसकी स्वीकृति दी है. कुछ दिन पूर्व नेशनल मेडिकल काउंसिल ने 2022-23 के लिए नीट के तहत सफल अभ्यर्थियों के नामांकन की इजाजत दी है. दुमका हजारीबाग पलामू के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन की इजाजत दी गई है. लेकिन नेशनल मेडिकल काउंसिल ने राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिया है कि मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत संरचना के अलावा फैकेल्टी की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मान्यता रद्द की जा सकती है.

नए मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में राज्य सरकार से मशविरा किया जाएगा राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच अधिकारी स्तर पर आगे भी बातचीत होगी. भाजपा ने इसका स्वागत किया है. विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए मोदी सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी नए मेडिकल कॉलेज खोले जाने के निर्णय का स्वागत किया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.