चाईबासा (CHAIBASA): जगन्नाथपुर में कावंरियों से भरा छोटा हाथी के पलटने से एक दर्जन के करीब कावंरिये घायल हो गए. जिसमें सात महिलाएं और तीन पुरूष शामिल हैं. सभी घायलों का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में किया गया. वहीं इस घटना में जिन्हें चोट नहीं लगी उन्हें अस्पताल नहीं लाया गया. सभी घायल चाईबासा कुम्हार टोली के रहने वाले हैं. सभी घायल सावन की चौथी सोमवारी पर मुर्गा महादेव में भगवान शिव का जलाभिषेक कर छोटा हाथी सवारी वाहन से वापस चाईबासा लौट रहे.
कांवरिया घायल
घायलों में कंचन बरहा 30,राजेश बरहा, कार्तिक ज्योति, बेबी बरहा, शीतल बरहा, निशा बरहा, शालू बरहा, आनंद बरहा, संगीता बरहा तथा सोनी टोप्पो शामिल है। सभी चाईबासा कुम्हार टोली के रहने वाले हैं.
चाईबासा लौट रही थी कांवरियों की टोली
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जलाभिषेक कर छोटा हाथी वाहन से करीब एक दर्जन कांवरियों की टोली चाईबासा लौट रही थी. इसी दौरान जगन्नाथपुर के बड़ानंदा गांव के पास छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना के बाद कांवरियों की चीख-पुकार से आसपास का वातावरण भंग हो गया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. आस पास के लोगों और थाना पुलिस के सहयोग से घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल भिजवाया गया. एंबुलेंस पर घायलों के सदर अस्पताल पहुंचते ही अफरा तफरी का माहौल रहा.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
