✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

दो नए जजों की नियुक्ति से सुप्रीम कोर्ट में हो जाएगी 34 जजों की संख्या, मणिपुर से पहले जज बनेगें जस्टिस कोटिश्वर सिंह

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:40:16 AM

टीएनपी डेस्क : सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए दो जजों के नाम केंद्र सरकार द्वारा 16 जुलाई को जारी कर दिए गए हैं. इन दो जजों में एक जज जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह से हैं तो वहीं दूसरे मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस आर महादेवन हैं. बता दें कि, 11 जुलाई को केंद्र से सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति की मांग की थी. जिसके बाद आज राष्ट्रपति द्वारा जजों की नियुक्ति के लिए स्वीकृति दे दी गई. वहीं, इन दोनों जज के शपथ ग्रहण करने पर सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या पूरी 34 हो जाएगी.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत है जस्टिस कोटिश्वर सिंह

जस्टिस कोटिश्वर सिंह के बारे में आपको बता दें कि वे फरवरी 2023 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं. जस्टिस सिंह मणिपुर के निवासी हैं. ऐसे में अगर केंद्र सरकार उनकी नियुक्ति को स्वीकृति देती है तो जस्टिस सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट के पहले जज बनेंगे. गुवाहाटी उच्च न्यायालय में स्थानांतरित होने से पहले जस्टिस कोटिश्वर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में भी कुछ समय वकालत की थी. 2008 में वे गुवाहाटी हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट बने. 2011 में जस्टिस सिंह ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में शपथ ली, फिर 2012 में उन्हें परमानेंट जज बनाया गया. 2013 में मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना के बाद उन्हें इस पद पर नियुक्त किया गया था. 2018  के बाद में चीफ जस्टिस बनने से पहले, उन्हें गुवाहाटी में स्थानांतरित कर दिया गया था.

2013 में बने मद्रास हाईकोर्ट के जज

वहीं, मई 2024 से जस्टिस आर महादेवन मद्रास उच्च न्यायालय के एक्टिंग चीफ जस्टिस हैं.  मद्रास लॉ कॉलेज से न्यायमूर्ति महादेवन ने कानून की डिग्री हासिल की थी. डायरेक्ट टैक्स, सीमा शुल्क और सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी जैसे मुद्दों में उन्होंने 25 वर्षों का करियर पूरा किया. मद्रास हाईकोर्ट में वरिष्ठ पैनल वकील और स्थायी वकील और तमिलनाडु सरकार के लिए एडिशनल वकील (टैक्स) रहने के दौरान उन्होंने नौ हजार से अधिक केसेज देखा. 2013 में वे मद्रास हाईकोर्ट के जज बन गए.

Tags:Justice Kotishwar SinghManipursupremecourtjudgeSupreme Courtappointmentofjudgepresidentcentralgovermentसुप्रीम कोर्टजस्टिस कोटिश्वर सिंहमणिपुरजज

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.