✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

पत्नी ने सेक्स से किया इनकार तो पति ने की हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 6:29:02 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हैदराबाद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. जहां एक पत्नी ने सेक्स से इनकार किया तो पति ने गला दबा कर हत्या कर दी. जांच के दौरान इस बात का खुलासा किया गया था. ये घटना 20 मई की रात को हुई थी मगर 10 दिन बाद इसका खुलासा हो पाया हैं, और सामने आए इस वजह ने लोगों को हैरान कर दिया है. अब इस मामले में आरोपी पति ने भी अपनी गलती कुबूल ली है. पति ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी कि गला घोंट कर हत्या कि है क्योंकि उसने यौन संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. इस मामले में अब आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.  

2021 में हुआ था लव मैरिज

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के नगरकुरनूल जिले के रहने वाले इस जोड़े ने 2021 में लव मैरिज किया था. जिसके बाद ऑटो रिक्शा चालक तरुण अपनी पत्नी के साथ हैदराबाद चला गया. दंपति का दो साल का एक बेटा है. वहीं इनकी एक बेटी भी है. 

जानिए हत्या की रात क्या हुआ 

तरुण ने पुलिस को बताया कि 20 मई की रात उसने सेक्स की इच्छा जाहिर की. पत्नी ने उसे बताया कि वह बहुत थकी हुई है, लेकिन पति उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. जब वह चिल्लाने लगी तो उसने हाथ से उसका मुंह दबा दिया और गला घोंट दिया. जब वह बेसुध हो गई और मुंह से झाग निकलने लगा तो तरुण ने घबराकर परिजनों को इसकी सूचना दी. महिला को ओवैसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच मौत के कारणों पर पति ने कोई भी जवाब नहीं दिया था. वही मृतिक के पिता द्वारा शक के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद 30 मई को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत दम घुटने से हुई है. वही पुलिस ने जब मृतिका के पति से पूछताछ कि उसने अपना गुनाह मान लिया. वहीं कोर्ट ने उसे बाद में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

Tags:Wife refused to have sex then husband killed herpostmortem reportHAIDRABAADCRIMETHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.