✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

काम की बात:भारत सरकार द्वारा डिएक्टिवेट 2.5 करोड़ आधार कार्ड में कहीं आपका भी नाम तो नहीं है शामिल , ऐसे करें चेक

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 6, 2026, 12:21:02 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारत सरकार हर दिन आम लोगों की सुविधा के लिए काम करती है और उनका लक्ष्य होता है कि कैसे आम लोगों को हर सुविधा मुहैया कराई जा सके और हर मुसीबत से बचाया जा सके. ताकी आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो. वही भारत सरकार ने अब तक लगभग 2.5 करोड़ से अधिक आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया है.इन आधार कार्ड को निष्क्रिय करने के पीछे सरकार का उद्देश्य था कि वैसे लोग जिनका निधन हो चुका है उनके आधार कार्ड के गलत उपयोग को रोका जा सके, ताकि उनके नाम पर कोई अन्य धोखाधड़ी या गलत काम न कर सके.वही इसमे वैसे लोग भी शामिल है जिनका बहुत दिनों से केवाईसी नहीं हुआ है. ऐसे में अगर आपके अंदर भी सवाल उठ रहा है कि कहीं आपका आधार कार्ड भी डीएक्टिवेट तो नहीं हो गया है तो ये खबर आपके लिए है इसे ज़रूर पढ़ें.

आधार कार्ड के बिना छोटा काम भी मुश्किल हो सकता है 

आधार कार्ड आज के दौर में सबसे महत्वपूर्ण पहचान पत्र के रूप में सामने आया है. जहां सरकारी योजनाओं का लाभ हो, स्कूल में एडमिशन हो, कॉलेज में एडमिशन हो या किसी भी सरकारी नौकरी पेसे में अप्लाई करना हो. आपको हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसके बिना ना तो आप किसी बैंकिंग से जुड़े काम कर सकते है और ना ही किसी छोटे मोटे काम को कर सकते है. ऐसे में आधार कार्ड का एक्टिव होना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, अगर ये डीएक्टिवेट हो जाए तो आप रोजाना कई परेशानियों का सामना करेंगे, ऐसे में आप इसके स्टेटस को चेक करते रहना चाहिए.

आधार कार्ड निष्क्रिय करने के पीछे क्या है सरकार की मनसा

2.5 करोड़ आधार कार्ड को निष्क्रिय करने के पीछे सरकार की एक ही मनसा थी कि जिनकी मौत हो चुकी है उन लोगों के आधार कार्ड डेटाबेस को साफ सुथरा और सुरक्षित रखा जा सके ताकि कोई भी इसका गलत इस्तेमाल करके कोई अपराध ना कर सके. दरअसल जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम पर भी उनके परिजन या अन्य व्यक्ति आधार कार्ड का इस्तेमाल करके लाभ ले रहा था.

मृत्यु के बाद बढ़ती है आधार कार्ड के गलत उपयोग का खतरा

सरकार की माने तो अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है और उसका आधार कार्ड एक्टिव रहता है तो उसके आधार कार्ड से कोई अन्य व्यक्ति धोखाधड़ी या अपराध कर सकता है.वही सरकारी योजनाओं का लाभ भी गलत लोग उठा सकते है.ऐसे में उसके आधार कार्ड को बंद करना ही सबसे सही उपाय है.यदि आपके मन में भी यह शंका है कि आपका आधार कार्ड कहीं डीएक्टिवेट तो नहीं हो गया है तो इसकी जांच करने के लिए आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है. यहां जाने के बाद कोई भी अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते है. जहां आपको मुफ्त में यह सुविधा उपलब्ध है.

इस तरह आप आधार कार्ड के डीएक्टिवेशन एक्टिवेशन की जांच कर सकते है

 आपको अपने आधार कार्ड के सक्रियण और निष्क्रियकरण की जानकारी चाहिए तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में mAadhaar ऐप को डाउनलोड करना है वही इसके बाद इसको लॉगिन भी करना है. ऐप लॉगिन करते ही फोन में आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी तो आधार एक्टिव है.वही अगर ऐप में आपकी प्रोफाइल नहीं खुलती है तो शायद संभावना है कि आपका आधार कार्ड डीएक्टिवेट हो चुका है.

कॉल करने के लिए टोल फ्री नंबर पर भी चल जाता है पता

इसके बाद आप Resident UIDAI Portal पर सीधे स्टेटस चेक क सकते है.जैसे ही आप Resident Portal पर अपना आधार नंबर डालते है.यह साफ लिखा मिलता है कि आपका आधार Active है याDeactivated.आप चाहें तो यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर पर प्रति कॉल करके भी अपने आधार कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते है या एक्टिवेट कर सकते है या एफआईआर डीएक्टिवेट कर सकते है.

Tags:how to check aadhaar card active or nothow to check aadhaar validityhow to check aadhaar bank linkhow to check aadhaar card validityhow to check aadhaar update statushow to check aadhaar card validity onlinehow to check aadhaar bank account linkhow to check aadhaar card update statushow to check aadhar statushow to check aadhar updatehow to check aadhaar bank linking statushow to check aadhar cardhow to check your aadhar active or inactivehow to check aadhar card active or deactiveaadhaar card tamil newsaadhaar card problem newsaadhaar card re activateaadhaar card activate processaadhaar card deactivate reasonaadhaar card new updateuidai aadhaar deactivationaadhaar card correctionaadhaar card update onlineaadhar card activate onlineaadhaar card updateupdate aadhaar cardaadhaar card new update 2025aadhaar cardaadhaar card name correctionaadhaar reactivation liveaadhaar card new rulesdeactivated aadhar cardaadhaar card big updatedeactivate aadhar card

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.