✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

काम की बात: आपके भी नन्हे-मुन्ने का अब तक नहीं बना है आधार कार्ड, तो घर बैठे ऐसे करें आवेदन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 12:54:58 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आज कल के डिजिटल दौर में अब आधार कार्ड बनवाना पहले जितना मुश्किल नहीं रहा. खासकर बच्चों के लिए आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया अब काफी आसान और सुविधाजनक हो गई है. अगर आपके नन्हे-मुन्ने का अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है, तो अब आपको लंबी लाइन में लगने या बार-बार आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है.आप घर बैठे ही ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए इसका आवेदन कर सकते है.

क्या है बाल आधार कार्ड ? 

बच्चों के लिए बनाए जाने वाले आधार कार्ड को बाल आधार कहा जाता है. इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है और यह खासतौर पर 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए होता है.यह कार्ड नीले रंग का होता है, जिससे इसे सामान्य आधार कार्ड से आसानी से अलग पहचाना जा सकता है.बाल आधार बनवाने के लिए ज्यादा दस्तावेजों की जरूरत नहीं होती.बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप या माता-पिता के आधार कार्ड के आधार पर भी यह आसानी से बन जाता है.

ऐसे करें घर बैठे आवेदन

अगर आप अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते है, तो सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां “My Aadhaar” सेक्शन में जाकर “Book an Appointment” विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना शहर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.मोबाइल पर आए OTP को डालकर नंबर वेरिफाई करें. फिर अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र का चयन करें और अपनी सुविधानुसार तारीख और समय तय कर लें. 

बहुत ही आसानी से बन जाएगा आधार कार्ड

आपको सिर्फ अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन जाना है, जबकि तय तारीख पर बच्चे के साथ नामांकन केंद्र पर जाना होगा. वहां बच्चे की जानकारी वाला फॉर्म भरना होगा और माता या पिता में से किसी एक का आधार नंबर देना होगा साथ ही जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे.कुल मिलाकर, अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है सही जानकारी और कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप अपने बच्चे का बाल आधार जल्दी और बिना परेशानी के बनवा सकते है.

Tags:baal aadhaar cardbaal aadhar cardwhat is baal aadhaar cardhow to apply for baal aadhaar cardhow to apply baal aadhaar card onlinebaal aadhar card kaise banayebaal aadhar card online applybaal aadhar card kaise banaenbaal aadhaar card online registrationaadhar card baal aadhaar card online registrationhow to apply for baal aadhaar card onlineaadhaar cardhow to get baal aadhar card onlineenrollement for baal addhar cardnew baal aadhar card kaise banaye 2022baal aadhaar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.