टीएनपी डेस्क (TNP DESK): भारत के पद्म श्री से नवाज़े जा चुके मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन हो गया. 83 वर्षीय रघु राय का इलाज नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम चार बजे लोधी शमशान में किया जाएगा. बता दें, वो प्रोस्टेट कैंसर के मरीज थे जिसके चलते 2 सालों से इस बीमार से जूझ रहे थे.
2 साल से जूझ रहे थे कैंसर से
भोपाल गैस त्रासदी जैसी ऐतिहासिक घटना को अपने कमरे में कैद करने वाले रघु राय के परिवार में उनकी पत्नी गुरमीत, बेटे नितिन और तीन बेटियाँ लगन, अवनी और पूर्वाई हैं. बता दें, रघु राय एक ऐसे फोटोग्राफर थे जो कैमरे में ऐसी ऐसी तस्वीरे क्लिक करते जिसकी कल्पना करना शायद ही कोई कर सकता हो. बहरहाल उनके बेटे नितिन राय ने बताया की वो 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे और कुछ दिनों से इलाज चल रहा था. उनके बेटे ने बताया की कैंसर रघु राय के मस्तिष्क तक पहुंच गया था और उन्हें उम्र संबंधी अन्य तकलीफें भी होने लगी थीं.
कौन थे रघु राय
रघु राय का जन्म जन्म 1942 में भारत (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था. उन्होंने फोटोग्राफी में अपना करिअर 1960 के दशक मे शुरुआत की. उनका काम सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि विश्वभर में प्रसिद्ध था. उनके काम की प्रदर्शनियां दुनिया के कई बड़े शहरों में आयोजित की गईं. रघु राय अपने कैमरे से हर छोटी चीज से बड़ी चीज को अपने कैमेरे मे कैद दिया. वो चाहे रोजमर्रा की ज़िंदगी हो या राजनीति. उन्हें लिखने का भी शौक था. उन्होंने 18 से ज्यादा किताबें प्रकाशित की. साथ ही उन्होंने 'टाइम', 'लाइफ' और 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' जैसे प्रकाशनों में भी अपना योगदान दिया. सबसे बड़ी उपलब्धि उन्हे जब मशहूर फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसन ने खुद उन्हें 'मैग्नम फोटोज' में शामिल होने के लिए नॉमिनेट किया, जो किसी भी भारतीय के लिए एक दुर्लभ सम्मान था.