✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, डॉक्टर ने बताई ये बात, सदमे में ससुराल

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:10:35 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : सोशल मीडिया पर आए दिन कई खबरें वायरल होती रहती है. हर दिन कुछ नया और अलग सुनने और देखने को मिलता है. ऐसे नहीं सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. मगर इस खबर को देखकर हर कोई हैरान हो गया है. इस खबर के सामने आते ही लोगों के होश उड़ गए हैं. दरअसल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां सुहागरात के अगले ही दिन दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया. अब आप यह सोच कर हैरान हो गए होंगे कि आखिरकार ये कैसे मुमकिन है. सुहागरात की अगले ही दिन कोई मां कैसे बन सकता है. मां बनना तो 9 महीने का प्रोसेस है ऐसे में ही 1 दिन में ये कैसे संभव है. ऐसे कई सारे सवाल लोगों के दिमाग में खनक रहे हैं. कई लोगों ने तो इस खबर को महज एक अफवाह ही समझा पर सच्चाई यह है कि यह खबर जो वायरल हो रही है वह पूरी तरह से सच है.

सुहागरात वाली रात का सच

दरअसल इस मामले में बताया जा रहा है कि सुहागरात के दिन दुल्हन के पेट में अचानक से दर्द होता है. दर्द देखकर ससुराल वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाते हैं. मगर वहां जो बात उन्हें पता चलती है उसे सभी लोग सदमे में आ जाते हैं. डॉक्टर के मुताबिक दुल्हन 7 महीने की गर्भवती है. जिस वजह से ही उसे अचानक देर रात पेट में दर्द हुआ था. इतना ही नहीं दुल्हन ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म भी दिया.

ससुराल वालों ने लड़की को रखने से किया इनकार  

जैसे ही ससुराल वालों को यह पता चलता है कि दुल्हन 7 महीने से प्रेग्नेंट है उन्होंने तुरंत लड़की के परिवार वालों को संपर्क किया. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. दुल्हन शादी के पहले से ही प्रेग्नेंट थी. दुल्हन की प्रेग्नेंसी को उसके मायके वालों ने उसके ससुराल वालों से छुपाया था. दुल्हन का पेट जब ससुराल वालों ने शादी से पहले देखा था तो उसे मायके वालों ने बता दिया कि यह किसी ऑपरेशन की वजह से पेट में हल्की सूजन है. और ससुराल वालों ने इस बात को सच मान लिया. उन्होंने कोई जांच-पड़ताल भी नहीं की. ना इस पर आगे कोई सवाल उठाया. दोनों की शादी भी हो गई. मगर इतनी बड़ी चीज छुपती कैसे. आखिरकार ससुराल वालों को सच्चाई का पता चल ही गया और उन्होंने दुल्हन को रखने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद दुल्हन के परिजन उसे और उसकी बच्ची को लेकर अपने साथ चले गए.

Tags:a bride gave birth to a baby girlNOIDAANDGRETERNOIDAVIRALNEWSPREGNANTDULHANTRENDINGTHENEWSPOSTसुहागरात के अगले दिन एक दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.