टीएनपी डेस्क (TNPDESK): तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में अब तक 23 लोग की जान जा चूकी है. और अभी भी कई लोग जिदंगी और मौत की के बीच जंग लड़ रहे है. बता दें कि विरुधुनगर जिला के कट्टनारपट्टी क्षेत्र में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट ने कुछ ही पलों में तबाही मचा दी. धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की कई यूनिटें आग और मलबे में बदल गईं.
मृतकों में बड़ी संख्या महिलाओं की है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिन शवों की पहचान हो पाई है, उनमें 16 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं. बाकी शवों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. इस हादसे ने न सिर्फ कई परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है.
जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ, वह आमतौर पर रविवार को बंद रहती थी. इसके बावजूद घटना वाले दिन वहां काम चल रहा था. इससे कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि फैक्ट्री में कई सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही थी. प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.
विस्फोट की शुरुआत फैक्ट्री की एक यूनिट से हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में आग और धमाके ने चार यूनिटों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें और धमाके इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. यह हादसा एक बार फिर कई इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन की अहमियत को उजागर करता है. यदि नियमों का सख्ती से पालन किया जाता, तो शायद इतनी बड़ी हनहोनी टल सकती थी. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.