✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पीएम मोदी के आने से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक, विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 4:21:48 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): रविवार को बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है. प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की दो छड़ें बरामद होने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक सामग्री कार्यक्रम स्थल से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक फुटपाथ के किनारे मिली. घटना के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं.

जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने बताया कि रविवार को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. जांच करने पर वहां जिलेटिन की दो छड़ें बरामद हुईं. अधिकारियों के मुताबिक, यह स्थान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल के काफी करीब था, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची. फिलहाल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है, लेकिन जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर नजर रख रही हैं.

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब खुफिया एजेंसियों ने पहले ही संभावित आतंकी खतरे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया हुआ है. हाल ही में एजेंसियों को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे, जिसके बाद दिल्ली समेत कई बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अधिकारियों ने पुलिस को निर्देश दिया है कि संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस सामान और खड़ी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखी जाए. सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि बरामद जिलेटिन किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था या नहीं.

Tags:PM Modi Bengaluru visitBengaluru security lapsegelatin sticks recoveredPM Modi security alertKarnataka breaking newsexplosive material foundBengaluru police investigationhigh alert in Indiaterror threat inputPM event security breach

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.