✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

ईडी की बड़ी कार्रवाई! पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा गिरफ्तार

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 9, 2026, 4:19:49 PM

पंजाब(PUNJAB): पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले सुबह ईडी की टीम ने उनके चंडीगढ़ सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की थी. यह कार्रवाई 9 मई की सुबह करीब 7:25 बजे शुरू हुई, जब ईडी के अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंचे. लगभग 20 गाड़ियों में अधिकारी और करीब 3 दर्जन सीआईए और एसएफ जवान शामिल थे. बताया जा रहा है कि यह एक साल में तीसरी और एक महीने में दूसरी बड़ी रेड है.

ईडी ने एक साथ चंडीगढ़, गुरुग्राम और दिल्ली में हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी के अनुसार, अरोड़ा पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी जीएसटी बिल बनाने का आरोप है. आरोप है कि मोबाइल फोन कारोबार के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत दावा किया गया. इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए दुबई से अवैध पैसे को भारत लाने और उसे रियल एस्टेट में निवेश करने के आरोप भी सामने आए हैं.

जांच में यह भी आरोप लगे हैं कि औद्योगिक जमीन को नियमों के खिलाफ आवासीय प्रोजेक्ट में बदला गया, जिससे राज्य सरकार को भारी नुकसान हुआ. साथ ही अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे को भी रियल एस्टेट सेक्टर में खपाने का शक जताया गया है. ईडी ने यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है. इससे पहले 2024 में लुधियाना पश्चिम विधायक रहते हुए जमीन घोटाले में भी उनके ठिकानों पर छापे पड़े थे. अप्रैल 2026 में FEMA के तहत कई शहरों में 13 जगहों पर रेड हुई थी.

Tags:Punjab minister Sanjeev Arora arrestED raid Punjab cabinet ministerGST fraud case India newsmoney laundering investigation PunjabHaryana Delhi ED raids real estate caseHampton Sky Realty ED casePMLA arrest India 2026fake GST invoice scam IndiaChandigarh ED raid minister residencePunjab political corruption news ED action

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.