✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

लोकसभा घुसपैठ मामले का मास्टरमाइंड ललित ने किया सरेंडर, घटना के बाद चला गया था राजस्थान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:58:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): लोकसभा घुसपैठ मामले का मुख्य मास्टरमाइंड ललित मोहन झा ने दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. जानकारी के अनुसार ललित ने गुरुवार की देर रात सरेंडर किया है. फिलहाल पुलिस उसे स्पेशल सेल की कस्टडी में रखकर पूछताछ कर रही है.

भाग कर राजस्थान चल गया था ललित

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ललित ने लोकसभा का वीडियो बनाकर पहले इंस्टाग्राम और कोलकाता के एक एनजीओ में भेज दिया था. ताकि लोकसभा का वीडियो मीडिया तक पहुंच सके. इसके बाद वह मौके से फरार हो कर राजस्थान चला गया था. इसके साथ ही उसने अपने साथियों के फोन भी अपने पास रख लिए थे. ताकि किसी को उसकी जानकारी ना मिल सके. इसी बीच उसे एहसास हुआ कि पुलिस की टीम उसकी खोजबीन कर रही है, जिसके बाद उसने कल देर रात दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि ललित झा लगातार न्यूज देख कर पुलिस की गतिविधियों पर नजर बनाए हुआ था. जब उसे लगा की वह नहीं बच सकेगा तो अंत में उसने सरेंडर कर दिया.

आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

वहीं, 13 दिसंबर को संसद में घुसपैठ करने वाले चारों आरोपी नीलम आजाद, अमोल, सागर शर्मा और मनोरंजन डी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था. जहां कोर्ट ने चारों को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. वहीं कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने कहा था कि यह प्लान अटैक था. फिलहाल चारों आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.

 

Tags:lalit jha surrenderlalit surrenderlalit jha surrenderedparliament security breach mastermindlapse in security of parliamentlalit jhawho is lalit jhaloksabha securityprime ministerparliament security breachloksabha man jumpedtrending newsbreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.