✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

यदि आपको भी चखना है दुबई का मशहूर बकलावा का स्वाद, तो आ जाइये जमशेदपुर के गोपाल मैदान

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 18, 2026, 2:07:04 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बिग बॉस से मशहूर हुई यूट्यूबर तान्या मित्तल को आप सभी लोग जानते होंगे. तान्या मित्तल के किस्से इंटरनेट पर धमाल मचाते है.उनके अमीरी के काफी चर्चा भी होती है.कई बार तान्या मित्तल के ब्लॉग में आप लोगों ने देखा होगा कि वह अचानक से बकलवा खाने की डिमांड करती है और अपने लोगों से टिकट बुक करने के लिए कहती है और तुरत खाने के दुबई चली जाती है.जिसे लेकर काफ़ी ज़्यादा ट्रोल भी होती है लेकिन तान्या मित्तल ने दुबई की एक मशहूर मिठाई को इतना ज़्यादा मशहूर कर दिया कि अब लोग इसको खाना चाहते है.

लौहनगरी में मिलेगा बकलावा का ऑथेंटिक स्वाद

 अगर आप भी बकलावा खाना चाहते है तो आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा  अब आपको जमशेदपुर में भी दुबई का स्वाद आसानी से मिल जाएगा.अगर आप भी दुबई के मशहूर बकलावा का असली स्वाद लेना चाहते है, तो अब आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है. जमशेदपुर के गोपाल मैदान के पास आपको मिलेगा वही  मीठा और क्रिस्पी बकलावा, जो सीधे मिडिल ईस्ट की फील देता है. यहां अलग-अलग फ्लेवर में बकलावा उपलब्ध है—पिस्ता, काजू, बादाम और हनी सिरप में डूबा हर एक पीस स्वाद का नया अनुभव देता है.
खास बात यह है कि इसे पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे हर बाइट में ऑथेंटिक टेस्ट बरकरार रहता है.

मिठाई के शौकीनों के लिए यह जगह किसी ट्रीट से कम नहीं

मिठाई के शौकीनों के लिए यह जगह किसी ट्रीट से कम नहीं है.
तो अगर आप कुछ नया ट्राय करना चाहते है या अपने दोस्तों-परिवार के साथ कुछ अलग टेस्ट एक्सप्लोर करना चाहते है, तो गोपाल मैदान के पास यह स्पॉट जरूर विजिट करें. जहां आपको बकलावा के अलग-अलग स्वाद काफी आसानी से और सस्ते दाम पर मिल जाएंगे.

Tags:Dubai famous sweet baklavaTanya Mittal baklava bigg BossTaniya Mittal baklavaBaklava sweet in JamshedpurJamshedpur Gopal maidan Balaghat stallBaklava sweet in Jamshedpur stallDubai sweet bakla What is baklavaBaklava kya haiJamshedpur mein baklava kahan milta HaiSweet Shop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.