✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पश्चिम बंगाल से दिल्ली के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 3:15:16 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): जैसे जैसे गर्मी का मौसम नजदीक आता है, बच्चों कि छुट्टियाँ  भी नजदीक आने लगती है. ऐसे में ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना ना के बराबर हो जाता है. गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेलगाड़ियों में होने वाली भारी भीड़ और कंफर्म टिकट की किल्लत को देखते हुए पूर्व रेलवे ने यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है. दरअसल, रेलवे ने पश्चिम बंगाल के दानकुनी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस पहल से न केवल बंगाल, बल्कि झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी.

सात फेरों के लिए होगा संचालन

यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए रेलवे इस विशेष ट्रेन का संचालन कुल सात फेरों के लिए करेगा छुट्टियों के इस मौसम में जब नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट होती है, यह स्पेशल ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा करने वाले परिवारों और प्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी.

ट्रेन का समय और परिचालन तिथियां

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक समय-सारणी के अनुसार-

  • गाड़ी संख्या 03009 (दानकुनी-आनंद विहार): यह ट्रेन 9 मई से 27 जून 2026 तक प्रत्येक शनिवार को दानकुनी से रात 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
  • गाड़ी संख्या 03010 (आनंद विहार-दानकुनी): वापसी में यह ट्रेन 10 मई से 28 जून तक हर रविवार दोपहर 03:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी.
  • विशेष सूचना: ध्यान दें कि यह सेवा दानकुनी से 23 मई और आनंद विहार से 24 मई को उपलब्ध नहीं रहेगी.

स्टेशनों पर ठहराव और कोच सुविधा

यह ट्रेन यात्रा के दौरान बिहार और झारखंड के महत्वपूर्ण केंद्रों को कवर करेगी. इसके मुख्य ठहराव जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर स्टेशनों पर दिए गए हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में सामान्य (General), शयनयान (Sleeper) और वातानुकूलित (AC) सभी श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे. रेलवे के इस कदम से जमुई और आसपास के जिलों के रेल यात्रियों में खुशी की लहर है.

Tags:Dankuni to Anand Vihar Summer Special Train 2026Summer Special Train NewsIndian Railways Special TrainsDankuni Anand Vihar Express ScheduleEastern Railway Summer Special 2026Delhi to West Bengal Special TrainsTrain Ticket Booking Summer 2026Jasidih Madhupur Train HaltDankuni to Delhi Train Time TableRailway Summer Rush Relief

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.