✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

बागेश्वर धाम से वापस लौट रहे चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

BY -
Rashmi Prasad  CE
Rashmi Prasad CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 3:39:03 PM

टीनपी डेस्क (TNP DESK): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रविवार को एक भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के मुताबिक, सभी लोग बागेश्वर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

जानकारी के अनुसार, कानपुर के सिगनेटर सिटी क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र अपनी पत्नी 52 वर्षीय रेखा, कानपुर निवासी 57 वर्षीय राजकपूर, उनकी पत्नी 54 वर्षीय मीना और लखनऊ निवासी 25 वर्षीय चालक आयुष चौहान के साथ कार से लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में नरेंद्र, रेखा, राजकपूर और चालक आयुष की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राजकपूर की पत्नी मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया. एएसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है और मामले की जांच की जा रही है.

Tags:Bageshwar Dham road accidentHamirpur road accidentKanpur Sagar Highway accidentWagonR truck collisionBageshwar Dham devotees accidentUttar Pradesh road crashfour killed in road accidentHamirpur latest newstruck car collision UPBageshwar Dham return accident

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.