✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

बेटी ने की मां की हत्या फिर शव को सूटकेस में रख पहुंची थाने, जानिए पूरा मामला

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:43:40 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : एक माँ और बेटी का रिश्ता काफी गहरा माना जाता है. ऐसा अक्सर देखा गया है कि माँ अपने बेटों से ज्यादा अपनी बेटियों के साथ एक खास बान्डिंग रखती है. मगर कर्नाटक के बेंगलुरु से एक ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है,जिससे लोग सुन सदमे में आ गए हैं.आपने हत्या के कई मामले सुने या देखे होंगे मगर इस मामले ने इंसानियत की  सभी हदें पार कर दी है. जहां एक बेटी अपनी मां की हत्या कर शव को सूटकेस में भर के थाने पहुंच जाती है. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी उसे देख दंग रह जाते हैं. यह घटना बेंगलुरु के एक आवाज से अपार्टमेंट में हुई है. इस कलयुगी बेटी ने हत्या कर अपनी गलती को छुपाने के बजाय पुलिस स्टेशन पर पहुंच कर खुद को सरेंडर कर दिया. पुलिस ने महिला के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया हैं.

जानिए हत्या की वजह

इस घटना के बारे में जानकारी के अनुसार बेटी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि उसकी हमेशा अपनी मां से लड़ाई होती रहती थी जिस वजह से उसने इतना बड़ा कदम उठाय. कबूलनामे के बाद पुलिस ने तुरंत युवती को गिरफ्तार कर लिया मगर पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिरकार महिला ने जो कारण बताया है सच है या नहीं. हालांकि यह सुनने में काफी अजीब लगता है कि एक महिला ने सिर्फ इस बात पर अपनी मां की हत्या कर दी क्योंकि उसकी अपनी मां से उसकी लड़ाई होती थी. आपको बता दें कि महिला एक फिजियोथैरेपिस्ट है जो बेंगलुरु में ही काम करती है.

ऐसी की गई हत्या

महिला ने जब अपनी मां की हत्या की तो उस वक्त उसका पति घर पर नहीं था. घर पर सिर्फ तीन औरत थी एक महिला दूसरी उसकी माँ और तीसरी उसकी सास. महिला ने अपनी माँ की हत्या कमरे में कर दी. हांलाकि सास दूसरे कमरे में थी तो उसे इस बारे में कुछ पता नहीं चला. हत्या करने के बाद महिला ने माँ के शव को एक ट्रॉली बैग में डाल दिया और बैग को थाने ले गई. जहां अपनी गलती भी कुबूल कर ली.  

 

Tags:Daughter killed her motherdead body in a suitcasesuitcasepolicepolice stationTRENDINGTHENEWSPOSTKARNATAKABANGLORE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.