✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आधार कार्ड के ये नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी! खानी पड़ सकती है जेल की हवा 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 17, 2026, 12:30:09 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आजकल के दौर में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन चुका है, जिसके बिना न तो आप स्कूल में एडमिशन करा सकते हैं, न कॉलेज में दाखिला ले सकते है. बैंक हो या फिर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो.हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है लेकिन आधार कार्ड से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां है, जिन्हें अगर आपने कर दिया तो आप जेल भी जा सकते है. ये गलतियां कौन सी है और इन्हें क्यों नहीं करना चाहिए, आइए बताते है.

आधार कार्ड के ये नियम तोड़ना पड़ सकता है भारी

UIDAI ने आधार से जुड़े कुछ जरूरी नियम बनाए हैं ताकि लोगों की पहचान और निजी जानकारी सुरक्षित रहे.अगर कोई इन नियमों का गलत इस्तेमाल करता है या नियम तोड़ता है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें जुर्माना और जेल तक की सजा शामिल है.अगर कोई व्यक्ति आधार बनवाते समय जानबूझकर गलत जानकारी देता है या फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल करता है, तो यह कानून के खिलाफ माना जाता है.ऐसे मामलों में व्यक्ति को जेल या जुर्माना दोनों हो सकते हैं, इसलिए आधार बनवाते समय हमेशा सही जानकारी देना जरूरी है.

दूसरे के आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर सकता है भारी

इसी तरह किसी दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड में बिना उसकी अनुमति कोई बदलाव करना भी अपराध है.ऐसा करना पहचान से जुड़ी धोखाधड़ी माना जाता है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है.आधार से जुड़ी निजी जानकारी को बिना अनुमति इकट्ठा करना, किसी के साथ शेयर करना या गलत तरीके से इस्तेमाल करना भी गलत है.यह डेटा सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन है और इसके लिए भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

आधार सिस्टम या डेटा में छेड़छाड़ करने की कोशिश

सबसे गंभीर मामला तब होता है जब कोई व्यक्ति आधार सिस्टम या डेटा में छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है. इसे साइबर अपराध माना जाता है और इसमें बहुत सख्त सजा हो सकती है, जिसमें लंबी जेल और भारी जुर्माना शामिल है.आधार कार्ड हमारी पहचान से जुड़ा बहुत महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए इसकी सुरक्षा और सही उपयोग बहुत जरूरी है.थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है.

Tags:Aadhaar CardUIDAIDigital IndiaIdentity FraudCyber CrimeData SecurityGovernment RulesIndia NewsBreaking NewsLegal AwarenessOnline SafetyAadhaar Rules

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.