✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

शपथ से पहले बंगाल के TMC दफ्तर में बम बरामद, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 8, 2026, 11:08:24 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले बड़ा सुरक्षा संकट सामने आया है. पश्चिम मेदिनीपुर में एक पार्टी कार्यालय से भारी मात्रा में बम मिलने की सूचना मिली जसके बाद भारी सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है. यह मामला पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में सबांग ब्लॉक के अंतर्गत 13 नंबर विष्णुपुर क्षेत्र से जुड़ा है.

यहां एक स्थानीय कार्यालय से कथित तौर पर विस्फोटक बम बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल (CAPF) को तैनात करना पड़ा. स्थानीय लोगों की भीड़ और बढ़ते तनाव को देखते हुए पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई.

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसमें डिब्बों में छिपाकर रखे गए कई विस्फोटक मिले. इन बमों की प्रकृति को देखते हुए तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने बेहद सावधानी के साथ उन्हें सुरक्षित स्थान पर निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की.

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि चुनावी हार के बाद कुछ तत्व राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे और इसी के तहत इस तरह के विस्फोटक जमा किए गए. भाजपा नेताओं का कहना है कि यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है. पार्टी का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब रचा गया है और संभावना है कि विस्फोटक बाहर से लाकर कार्यालय में रखे गए हों.

फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय गवाहों और फॉरेंसिक टीम की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इन बमों को वहां किसने और क्यों रखा. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त जारी है. यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि आने वाले राजनीतिक दौर में बंगाल की स्थिति को और संवेदनशील बना रही है.

Tags:West Bengal Bomb RecoveryTMC Office BombWest Medinipur Bomb NewsBengal Bomb ScareTMC BJP Clash BengaSabang Bomb RecoveryWest Bengal newsWest Bengal news updatetmc officetmc-bjpBengal Shapath Grahan NewsWest Bengal Breaking NewsBengal Political Controversy

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.