टीएनपी डेस्क(TNP DESK):भारतीय संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. सुरों की मल्लिका के नाम से मशहूर दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया. उनके जाने से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों को झटका लगा लगा है.देशभर में शोक की लहर है.
हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी आशा भोसले
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गानों को अपनी मधुर आवाज दी. उनकी गायकी का जादू कई दशकों तक लोगों के दिलों पर राज करता रहा. चाहे ग़ज़ल हो, फिल्मी गीत, पॉप या क्लासिकल हर शैली में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. और उनके जाने के बाद भी वे हमेशा लोगों के दिलों में राज करती रहेंगी.
सोशल मीडिया पर चाहने वाले जता रहे शोक
उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीतिक जगत तक, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और उनके योगदान को याद कर रहा है.
संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
आशा भोसले का जाना संगीत जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है. उनकी आवाज हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेगी.
आशा भोसले की खासियत यह है कि उन्होंने हर तरह के गानों में खुद को ढाला और हर पीढ़ी के लोगों को अपने गाने की धुन से अपना दीवाना बना दिया.अगर उनके करियर की बात करें तो उनका करियर कई दशकों तक फैला हुआ है और उन्होंने हर तरह के संगीत में अपनी पहचान बनाई है.शुरुआत में उन्हें फिल्मों में छोटे और कम महत्व के गाने मिलते थे.1950 से 60 के दशक में उन्होंने धीरे-धीरे पहचान बनानी शुरू की.संगीतकार ओ. पी. नैयर के साथ उनके गाने बहुत लोकप्रिय हुए.बाद में आर. डी. बर्मन के साथ उनकी जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए.
आशा भोसले ने 20 से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं.उन्होंने फिल्मी गानों के अलावा ग़ज़ल, पॉप, भजन और क्लासिकल संगीत भी गाया. उन्हें कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले.वे अपनी अलग आवाज़ और हर शैली में ढल जाने के लिए जानी जाती थी
आशा भोसले के कुछ प्रसिद्ध गाने
पिया तू अब तो आजा
दम मारो दम
इन आंखों की मस्ती
चुरा लिया है तुमने