✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

अजब-गजब! इस देश में मौजूद है बिना जड़ का अनोखा पेड़, मंदिर की छत पर 600 साल से खड़ा है पेड़

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:26:18 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पेड़ के बिना हमारे जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. पेड़ की वजह से हमें ऑक्सीजन मिलती है और ना जानें कई तरह की जरूरते पूरी होती है.आजकल जिस तरह से प्रदुषण बढ़ रहा है उसको देखते हुए वृक्षारोपण को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है. घर और ऑफिस में भी लोग बहुत तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं. पौधे को जिंदा रहने और बढ़ने के लिए पानी की जरूरत पड़ती है, क्योंकि यह पेड़ मिट्टी से जुड़े हुए होते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीब और अनोखे पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी जड़े जमीन से जुड़ी हुई नहीं है ना ही मिट्टी से जुडी हुई नहीं है.

600 साल पुराना है पेड़

आपको बताये है कि यह पेड़ 600 साल पुराना है और इसकी जड़े ना जमीन से जुड़ी है और ना ही मिट्टी से इसका कोई कनेक्शन है. आप लोगों ने पढ़ा होगा कि पेड़ों को प्रकाश संश्लेषन की प्रक्रिया से भोजन मिलता है. जिसकी वजह से यह पेड़ हरे भरे हैं और जिंदा रहते हैं और बड़े होते हैं क्योंकि सूर्या के प्रकाश से इनको कार्बन डाइऑक्साइड के साथ जमीन से जल और खनिज लवण मिलता है, लेकिन अगर किसी पेड़ की जड़ ना हो तो फिर प्रकाश संश्लेषन कहां से मिलेगा और उसकी जरूरत एक कहां से पूरी होगी.

आज तक इसकी प्रजाति के बारे में लोगों को पता नहीं चल पाया है

प्रकृति के इस अजीब कारनामे को देखकर सभी लोग हैरान हैं. आपको बताये कि यहा पेड़ आज से 600 साल पुराना है और एक मंदिर की छत पर है. जहां पानी से कोई उसका कनेक्शन नहीं है. इसके इस खास वजह से ही लोग काफी दूर-दूर से इसकी पूजा करने आते हैं और इसे चमत्कारी मानते हैं. वहीं सबसे खास बात है, यह भी है कि इस पेड़ की प्रजाति के बारे में आज तक लोगों को कोई अता पता नहीं चल पाया है.

इस जगह पर मौजूद है ये चमकत्कारी पेड़

आपको बताये कि यह पेड़ भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट के कटंगी शहर से लगभग 5 किलोमीटर दूर जाम में है, जो शिव के पुराने मंदिर के ऊपर है. गांव के लोग बताते हैं कि यह पेड़ 600 साल पुराना है और लोगों का यह भी दावा है कि मंदिर की रातों रात उत्पति हुई थी मंदिर के साथ दो और मंदिर की भी उत्पति हुई है. वहीं इस पेड़ की प्रजाति के बारे में भी लोगों को कोई अता पता नहीं है. इस पेड पर शोध करने के लिए कई प्रोफेशर और जानकार भी आ चुके हैं, लेकिन आज तक उसकी प्रजाति के बारे में जानकारी नहीं दे पाये है.

Tags:AmazingAmazing factAmazing newsunique rootless treetrending newsnational newsajab gazabtree

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.