✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. National

सदन में हुई तीखी नोक झोंक, निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष को कहा “अर्बन नक्सल”, गरमाई राजनीति

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 8, 2026, 4:26:31 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): लोकसभा में एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा नक्सलवाद से जुड़ी टिप्पणी के बाद संसद के भीतर और बाहर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. विपक्ष ने बयान को आपत्तिजनक बताते हुए सदन की कार्यवाही में विरोध दर्ज कराया, वहीं सत्ता पक्ष ने सांसद के बयान का बचाव किया.

पूरा मामला उस समय गरमाया जब झारखंड से जुड़े नक्सल मुद्दे पर चर्चा के दौरान निशिकांत दुबे ने कुछ नेताओं और संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘अर्बन नक्सल’ कहा है. इसपर विपक्ष का कहना है कि इस तरह के बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं. विरोध के बीच विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कार्रवाई की मांग भी की.

भाजपा की ओर से कहा गया कि सांसद ने तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखी है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. पार्टी का दावा है कि नक्सलवाद देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है और इस पर खुलकर चर्चा जरूरी है.

विवाद बढ़ने के बाद यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है. बयान पर सफाई और जवाबी आरोपों का दौर जारी है, जिससे आने वाले दिनों में सियासत और गरमाने के संकेत हैं.

Tags:nishikant dubeysansad nishikant dubeyrahul gandhineta pratipaksh nishikant dubeynishikant dubey and rahul gandhirahul gandhi congresscongress netanishikant dubey BJPBJPCongressurban naxalnaxalnaxal newsnaxalite newsnaxalite updatenaxal operationnaxal operation newslatest newsbig newstop newsnational newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.