✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह: बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:29:43 PM

गिरिडीह (GIRIDIH) :  गिरिडीह के गावां थाना इलाके के गडगी में शनिवार की सुबह बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई है. मृतक की पहचान काला पत्थर निवासी मो मुमताज के 17 वर्षीय पुत्र मो सैफ अली के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. साथ ही  घटना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण माल्डा पिहरा मुख्य मार्ग पर शव को रख कर रोड को जाम कर दिया. अक्रोशित ग्रामीण  उच्च अधिकारियों को घटना स्थल पर आने की मांग कर रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शीर्यों के अनुसार मो सैफ अली अपनी न्यू बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में पिहरा जा रहा था. इसी दौरान मदनी पब्लिक स्कूल के समीप एक स्कूटी को ओवर टेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर वाहन के पिछले ट्रेलर में टक्कर मार दिया. घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई.  वही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा कर पलट गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची. फिलहाल सभी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास कर रहे हैं.  

रिपोर्ट. दिनेश कुमार

Tags:Youth dies in bike and tractor collisionroad jammed by keeping dead bodygiridih newsgiridih road accidentaccident newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.