✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

संदिग्ध परिस्थिति में घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला टोटो चालक, इलाज के दौरान मौत

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:31:10 PM

दुमका(DUMKA): दुमका के एलआईसी कॉलोनी के समीप सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में घायल अवस्था में एक टोटो चालक को कुछ लोगों ने देखा तो उसे इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.  घटना कल देर रात की है. घायल टोटो चालक का इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका. उसके शरीर पर कई जख्म के निशान मिले. मृतक की पहचान बंदरजोरी मोहल्ला के शास्त्री नगर निवासी संदीप कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई. आज सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो परिजन फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे.  परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुटी हुई है. 

रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:jharkhnaddumkaToto driver found injured on the roadside

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.