✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

मोबाइल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया चोर, लोगों ने जमकर की धुनाई

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:28:06 AM

जहानाबाद (JAHANABAD): बिहार के जहानाबाद में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि दिन के उजाले में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. हालांकि पुलिस प्रशासन चोरों पर दबिश बनाने में लगातार गस्ती कर रही है. लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच  शहर के काको मोड पर एक चोर चोरी करते हुए भीड़ के हत्थे चढ़ गया. जिसके बाद क्या था भीड़ ने उस चोर की जमकर धुनाई कर दी.

रंगे हाथों पकड़ाया चोर

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद के काको मोड के आसपास के इलाकों में मोबाइल चोरी की घटना लगातार सामने आ रही थी. इसी बीच एक व्यक्ति मोबाइल चोरी कर रहा था. लेकिन वह रंगे हाथों पकड़ा गया, चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी घटना की जानकारी दी. लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वहां मौजूद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला औऱ भीड़ के चंगुल से छुड़वाकर चोर को हिरासत में लिया.

लोगों ने बेवजह आरोप लगाकर की पिटाई

इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी करने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर चोर को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया है कि वह मोबाइल चोरी नहीं कर रहा था. बल्कि चुपचाप कोने में खड़ा था. लेकिन लोगों ने बेवजह उस पर आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 

 

 

Tags:Thief caught red handed while stealing mobilepeople thrashed him fiercelybihar crime newsbihar news updatebihar jahanabad newsjahanabad local newsstealing mobile

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.