✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर: शव बरामदगी से इलाके में सनसनी,धारदार हथियार से वारदात

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:08:05 AM

जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत इंदर सिंह एरिया में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव मिलने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है. हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है.

कहीं और दिया गया है अंजाम

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह कचरा फेंकने के दौरान शव पर नजर पड़ी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को टेल्को थाना क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया. जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वहां खून के निशान, संघर्ष के संकेत या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है. इससे इस आशंका को और बल मिलता है कि वारदात कहीं और अंजाम दी गई है.

हर पहलू पर हो रही है गहन जांच

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक कहां का रहने वाला है, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके. टेल्को थाना पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है. आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

रिपोर्ट – रंजीत कुमार ओझा

Tags:JAMSHEDPURTELKOYUAKSHAVBARAMADPOLICETAFTISH

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.