☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुमका में चला तंबाकू और पान मसाला के खिलाफ औचक निरीक्षन, विक्रेताओं पर लगा जुर्माना

दुमका में चला तंबाकू और पान मसाला के खिलाफ औचक निरीक्षन, विक्रेताओं पर लगा जुर्माना

दुमका(DUMKA): एसडीओ महेश्वर महतो के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमित कुमार राम, एनटीसीपी के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. ऐनी एलिजाबेथ टुडू, जिला परामर्शी तंबाकू विजय मरांडी, जिला परामर्शी कुष्ठ राजेश वर्मा के साथ मिलकर फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आस-पास, शिवपहाड़ चौक, ग्राण्ट स्टेट, लाल पोखरा रोड में प्रतिबंधित पान मसाला एवं अन्य तंबाकू उत्पाद के बिक्री पर रोक हेतु औचक छापेमारी की गई.

बता दें कि अस्पताल और विद्यालयों के 100 मीटर के रेंज में किसी भी प्रकार के पान मसाला और अन्य नशीले पदार्थो के बिक्री प्रतिबंधित है. सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के आस-पास के विक्रेताओं को सख्त हिदायत दिया गया कि पान मसाला और अन्य नशीले पदार्थो की बिक्री नहीं करें. छापेमारी के क्रम में पाए गए प्रतिबंधित पान मसाला को नष्ट कराया गया. साथ ही कोटपा 2003 के तहत तंबाकू, सिगरेट, इत्यादि बेचने वाले 5 विक्रेताओं पर अर्थ दण्ड भी लगाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिबंधित मसाला की बिक्री पर रोक हेतु छापेमारी का कार्य जारी रहेगा.

रिपोर्ट : पंचम झा, दुमका

Published at:20 Dec 2022 07:59 PM (IST)
Tags:dumka newsjharkhand newsdumka inspectionpan masala in Dumkaदुमका एसडीओ महेश्वर महतोएनटीसीपीझारखंड न्यूजदुमका न्यूज
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.