✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

धूमधाम से मनाया गया शिबू सोरेन का जन्मदिन, अवसर पर असहाय के बीच बांटा गया कंबल 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:27:30 PM

बोकारो (BOKARO) : बोकारो में जेएमएम सुप्रीमो राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया. उनके जन्मदिन को जेएमएम कार्यकर्ता और नेता ने केक काटकर और गरीबों को कंबल वितरण कर मनाया. जेएमएम बोकारो जिला कमेटी के द्वारा सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने केक काटकर शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया. जन्मदिन के मौके पर गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का भी वितरण जिला कमेटी के द्वारा किया गया.

बेहतर स्वास्थ्य की कामना 

उपस्थित सभी नेताओं ने शिबू सोरेन के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि शिबू सोरेन अलग राज्य के जनक रहे हैं. वह इसी तरह स्वस्थ रहें और उनके मार्गदर्शन में सरकार चलती रहे ताकि गरीब असहाय लोगों की सेवा हमेशा होती रहे.

रिपोर्ट : संजय कुमार,  गोमिया/बोकारो

Tags:Shibu Soren's birthday was celebrated with pomp in bokarobokaro newsbokaro jmmsibu sorenjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.