✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

स्कूली बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र की परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण, कहा अब नहीं लगता परीक्षा से डर

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:57:20 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर गोलमुरी स्थित के निजी स्कूल में बच्चों को फुल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पर चर्चा का लाइव प्रसारण दिखाया गया. इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और स्कूल के सभी शिक्षक शामिल हुए. सभी ने प्रधानमंत्री का परीक्षा पर चर्चा विषय को ध्यान से सुना और समझा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे इस तरह कि अभियान की सराहना की. वहीं छात्र छात्राओं ने इस तरह की पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया.

परीक्षा को भी माने उत्सव - सांसद

छात्रों की माने तो प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा उनके लिए  काफी फायदेमंद साबित हुआ है. इससे छात्र-छात्राओं के मन में परीक्षा के प्रति जो भय का माहौल बना रहता था वह काफी हद तक कम हुआ है. वहीं सांसद विद्युत वरण महतो ने भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के छात्र-छात्राओं को परीक्षा से डरकर नहीं बल्कि परीक्षा को एक उत्सव के रूप में लेने की सलाह दी. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:jamshedpurjamshedpur newsprime minister indiamodi pariksha par charchajharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.