☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

सम्मेद शिखर विवाद को खत्म करने के लिए मधुबन गेस्टहाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक, जानिए

सम्मेद शिखर विवाद को खत्म करने के लिए मधुबन गेस्टहाउस में हुई उच्च स्तरीय बैठक, जानिए

गिरिडीह(GIRIDIH ): गिरिडीह के श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर चले आ रहे विवाद के समाधान को लेकर रविवार को मधुबन गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा,एसपी अमित रेनू समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और  जैन और संथाल समुदाय के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक के दौरान आम सहमति बनाई गई कि श्री सम्मेद शिखरजी में ना ही पर्वत वंदना को आने वाले तीर्थ यात्रियों को कोई समस्या हो और ना ही संथाल समुदाय को मरांग बुरु तीर्थ स्थल में जाने पर कोई परेशानी हो.

अनुमंडल स्तरीय कमिटी गठन करने का लिया गया निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री सम्मेद शिखरजी को लेकर जैन समुदाय और संथाल समुदाय के द्वारा कोई नए नियम नहीं लाए जाएंगे. पहले की तरह ही दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे के धार्मिक रीति रिवाज और परंपरा का सम्मान करेंगे. इसके साथ ही किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर समस्या सुलझाने को लेकर एक अनुमंडल स्तरीय कमिटी  गठन करने का भी निर्णय लिया गया है. कमेटी में एसडीओ, बीडीओ, सीओ, दिगंबर और श्वेतांबर जैन सदस्य, मरांग बुरु के सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल रहेंगे. जबकि स्थानीय विधायक और सांसद कमिटी  के पदेन सदस्य रहेंगे. बताया गया है कि जल्द ही इसका प्रारूप भी तैयार कर लिया जाएगा और भविष्य में समस्या उत्पन्न होने पर सबसे पहले कमिटी  स्तर पर इसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा.

Published at:09 Jan 2023 03:22 PM (IST)
Tags:JHARKHANDगिरीडीहsammed shikhar
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.