☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Local News

साहिबगंज पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, कीमती मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, कीमती मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : साहिबगंज जिले के तालझारी थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले में पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तीनपहाड़ थाना निवासी राजा अंसारी उर्फ सोहेल, पिता-सिकंदर अंसारी के रूप में की गई है. इसकी जानकारी तालझारी थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने दी है.

तालझारी थाना प्रभारी ने बताया कि 5 अगस्त की रात पुलिस अधीक्षक साहिबगंज से फोन चोरी होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया है. बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए राजमहल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायिक प्रकिया के बाद अभियुक्त राजा अंसारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बता दें कि पूछताछ के दौरान राजा अंसारी ने अपने अन्य साथियों की जानकारी भी पुलिस को दी है. फिलहाल अन्य साथियों के तलाश में जुट गई है.

रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर

Published at:07 Aug 2024 01:38 PM (IST)
Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand today newsnews jharkhandtoday jharkhand newsranchi newsjharkhandbreaking newsjharkhand breaking newslatest newstop newssahibganj policesahibganj latest newssahibganj trending news
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.