✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

रामगढ़ उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर गर्म, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा रामगढ़ में चिराग तले अंधेरा जैसा है विकास का हाल 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:19:46 PM

रामगढ़ (RAMGARH) : रामगढ़ उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर गर्म है. इसी कड़ी में सोमवार को रामगढ़ जिला स्थित छतर मांडू में पूर्व मंत्री और वर्तमान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ दौरे पर पहुंचे. यहां की स्थिति देख उन्होंने कहा कि रामगढ़ में चिराग तले अंधेरा है. छत्तर मांडू रामगढ़ में जिला कार्यालय है और यहां करोड़ों रुपए का विकास कार्य किया जाता है, मगर जिला से सटा हुआ लुगू स्थल छतर मांडू में विकास कार्य हुआ ही नहीं है. तीन साल से यहां क्या कार्य हुआ है, वह देखने योग्य है. हेमंत सोरेन की सरकार किस तरह से कार्य कर रही है वह किसी से छुपा नहीं है.

आजसू प्रत्याशी को मतदान की अपील

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नं 32 लुगू स्थल छत्तर मांडू में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के ने महिलाओं के साथ सभा कर आजसू प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया गया. मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, अर्चना सिंह,जगन रजवार, शीतल देवी ,चांदनी कुमारी ,कुंती देवी , तारा देवी, सरस्वती देवी , पुष्पा देवी, प्रमिला देवी, संध्या देवी , रामवृक्ष महतो समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट : जयंत कुमार, रामगढ़

Tags:Ramgarh by-electionRamgarh by-election campaignGiridih MP Chandra Prakash Chaudharyramgarh newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.