✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के सदस्य

BY -
Vishal Kumar
Vishal Kumar
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:08:22 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): टाटानगर रेलवे स्टेशन का आज यानी सोमवार को रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के सात सदस्यों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान वे प्लेटफार्म के कोने-कोने पर गए. इस दौरान उन्हें जहां कमी लगी वहां पर टाटानगर के रेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. सदस्यों के आगमन को लेकर टाटानगर स्टेशन पर सब कुछ चाक-चौबंद किया गया था. साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया गया था. स्टेशन के रेल अधिकारियों में हड़कंप मची रही.

कहां-कहां पहुंचे समिति के सदस्य

रेलवे बोर्ड यात्री सुविधा समिति के सदस्य स्टेशन के रेस्टोरेंट में पहुंचे. वहां के सभी सामानों को देखा. साथ ही संचालनकर्ता से पूछताछ भी की. कुछ यात्रियों से भी खान-पान की जानकारी ली. इसके बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित शौचालय में भी गए. यहां पर साफ-सफाई को देखा. फस्ट क्लास एसी वेटिंग हॉल में भी गए और सुविधाओं को जानने का प्रयास किया. टिकट काउंटर पर भी गये और यात्रियों से पूछताछ की. प्लेटफार्म पर लगे कोच डिसप्ले सिस्टम के बारे में भी जानकारी हासिल की. जानना चाहा कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी तो नहीं होती है.

स्टेशन पर थी भारी भीड़

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को यात्रियों की भारी भीड़ थी. ओड़िशा में मालगाड़ी बेपटरी होने के कारण अधिकांश ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाए जाने के कारण यात्री परेशान थे. पूछताछ केंद्र से रेल यात्री अपने ट्रेनों की जानकारी ले रहे थे.

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर

Tags:Railway BoardTatanagar station of JamshedpurTatanagar stationRailway Board Passenger Facilitation Committeeटाटानगर रेलवे स्टेशन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.