✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ साहेबगंज में निकाली गई आक्रोश रैली, युवाओं ने जमकर की नारेबाजी

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 6:11:17 PM

साहिबगंज (SAHIBGANJ) : बांग्लादेश में तख्तापलट और शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद भी हालात सुधरने और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. देवी-देवताओं के मंदिरों पर लगातार आक्रमण कर जबरन मंदिर भी तोड़े जा रहे है. वहीं लगातार सोशल मीडिया पर वायरल क्रूरता की ख़ौफ़नाक वीडियो को देखकर भारत के हिंदू समाज बेहद आक्रोशित हो रहे है. जिसको लेकर हिंदू समाज के युवाओं ने साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड पर स्तिथ मंगलहाट चौक से लेकर मंगलहाट दुर्गा मंदिर परिसर तक कैंडल मार्च निकाल कर बंगलादेश में हो रहे हिंसा का विरोध व्यक्त किया गया.

इस दौरान हिंदू समाज के युवाओं ने बांग्लादेश में हो रहे हिंसा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वहीं युवाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो. बांग्लादेश की सरकार वहां पर रह रहे हिंदुओं को अविलंब सुरक्षा प्रदान करें. नहीं तो आगे चलकर भारत में भी इसका जोरदार विरोध किया जाएगा. साथ ही रैली में बांग्लादेश के सैनिक और कट्टरपंथियों के खिलाफ नारेबाजी की गई. इस दौरान युवाओं ने बांग्लादेश में मृतक हिंदू समाज के लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.

रिपोर्ट. गोविंद ठाकुर

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaybreaking newsjharkhandnews jharkhandtoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand breaking newstop newsnewsranchi newslatest newsbangladesh violencebangladeshbangladesh protestbangladesh protestsbangladesh newsbangladesh violence on hindubangladesh violence protestviolence in bangladeshbangladesh student protestsbangladesh student protestprotest in bangladeshhindus in bangladeshbangladesh crisisProtest rally taken out in Sahebganj against atrocities on Hindus in Bangladesh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.