✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर, ललित दास द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:34:22 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR ): लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों का उत्साह अपने चरम पर है. महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गुरुवार को शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में बाबूडीह स्थित झरना घाट, बारा घाट, लाल भट्ठा एवं भुइयांडीह में सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लोक समर्पण के सदस्यों ने घाट पर झाडू लगाकर कुड़ा-करकट साफ किया. वहीं घाट जाने वाले रास्ते एवं नदी के किनारे वाले भाग की व्यापक सफाई की गई.

लोक समर्पण के सदस्य रहे उपस्थित

इस मौके पर लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, सुभाष मुखी, दीपक सिंह, प्रदीप दूबे, अमृत सिंह, रितेश दत्ता के अलावे भाजपा सीतारामडेरा मंडल के महामंत्री मृत्युंजय यादव, जिला मंत्री मिथिलेश साव, जयराज रजक, लोहा यादव, धनराज गुप्ता, प्रकाश ठाकुर, संतोष साव, कुलदीप साव समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newsjharkhand latest newsranchi newslatest newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandtop newstoday jharkhand newsjharkhand today newsnewstoday newsjharkhand breaking newsnews jharkhandJAMSHEDPUR CHHATH GHAT

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.