✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

धनबाद: लंबित वारंटी मामलों का शीघ्र हो निष्पादन, DIG ने किया औचक निरीक्षण

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:08:36 AM

धनबाद : बाघमारा थाना में बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी आनंद प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना डायरी, लंबित मामलों तथा पुराने वारंटी केसों की गहन समीक्षा की. डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबे समय से लंबित वारंटी मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

डीआईजी ने किया पौधारोपण

उन्होंने थाना के अभिलेखों के बेहतर संधारण कार्यप्रणाली में पारदर्शिता तथा कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया. निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी गई. साथ ही उन्होंने बाघमारा थाना प्रभारी के कार्य शैली पर संतोष जाहिर किया वही डीआईजी ने पौधारोपण किया.उन्होंने क्षेत्र की जनता से एक पेड़ लगाने की अपील की. साथ ही पश्चिम बंगाल में होने वाली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती जगहों पर चेकनाका विशेष जांच करने की बात भी कही.

Tags:DHANBADBAGHMARADIGNIRIKSHAN

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.