✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गिरिडीह कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:56:38 AM

गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह कोडरमा सवारी ट्रेन के चपेट में आने से मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का शव पटरी पर ही पड़ा था. लेकिन स्थानीय लोगों को जानकारी दूसरे दिन बुधवार की सुबह मिली.  इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी. पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. इस दौरान यह भी स्पष्ट हुआ की मृतक की मौत ट्रेन के चपेट में आने से ही हुआ है.  मृतक की पहचान गिरिडीह कॉलेज रोड निवासी नंदू राय के रूप में की गई है. मृतक कॉलेज के बाहर झोपड़ी बनाकर रहता था वहीं उसकी बहन और भांजा भी इसी इलाके में रहते थे.  जानकारी के अनुसार मृतक मंगलवार शाम से ही घर से गायब था. देर रात तक घर नहीं लौटा.  जबकि दूसरे दिन सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला.  

रिपोर्ट दिनेश कुमार , गिरीडीह

Tags:jharkhandgiridihOne person died after being hit by a train on Giridih Koderma

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.