✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

कोल्हान विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों का एक दिवसीय धरना, जानिए इनकी मांगे

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 9:46:50 AM

चाईबासा (CHAIBASA) : चाईबासा में आदिवासी छात्र एकता और कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के तत्वाधान में गुरूवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. इस धरना प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य कोऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह को पद मुक्त करने और अन्य किसी विद्वान प्रोफेसर को प्राचार्य नियुक्त करने का था. मालूम हो कि विगत दिनों कोऑपरेटिव कॉलेज में एक एलबम की शूटिंग चल रही थी. जिसमें प्राचार्य डॉ अमर सिंह ससुर का रोल निभा रहे थे. जिसकी छाया प्रति भी वायरल हुई थी. गुरूवार को छात्रावास बनाने के लिए एचआरडी द्वारा प्रपोजल मांगे जाने पर जमीन नहीं की मंशा रख रहे हैं. ऐसे में यहां के विद्यार्थी के हित में उनका सकारात्मक रवैया नहीं दिख रहा है. जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन के माध्यम से उनको प्रमुख कर किसी अन्य प्रोफेसर को नियुक्त करने का मांग किया गया.

विश्वविद्यालय के पदाधिकारी ने सुनी विद्यार्थियों की मांग

इस धरना प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के बीच में कोल्हान विश्वविद्यालय के पदाधिकारी गण उपस्थित हुए. जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति कामिनी कुमार, कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर संकायाअध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. एस सी दास वित्त पदाधिकारी डॉ पी.के पानी, कुलानुशासक एम.ए खान ने विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए आगामी 22 दिसंबर तक उपरोक्त संबंधित विषय को लेकर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया.

मौके पर मौजूद रहे यह लोग

मौके पर उपस्थित कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पी.जी विभाग छात्र संघ अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, संयुक्त सचिव राजेश पूर्ति टाटा कॉलेज छात्रसंघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मंजीत हांसदा, सचिव पिपून बारिक, एलिवेशन कॉलेज छात्र नेता अनिल सोरेन, हेमेंद्र हांसदा, राज बंकिरा, जेसाई मडी, इंद्र हेम्बम, वीरू गागराई, विवेक पूर्ति, संजीत विरूवा, नकूल पिंगुआ, नवकुमार प्रधान, राजेन्द्र राउत, पूनीत पाल आदि विद्यार्थी मौजूद थे.

रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा

 

Tags:One day strike of students in Kolhan Universitykolhan universitychaibasa newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.