✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

सरायकेला: “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान, नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया गया जागरुक

BY -
Rajnish Sinha
Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 6:37:18 AM

सरायकेला : खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में आज ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को सरायकेला–खरसावा जिले के कांद्रा–सरायकेला मार्ग स्थित दुगनी क्षेत्र में ड्राइवर एवं कंडक्टरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में भारी और छोटे वाहन चालकों के साथ-साथ कंडक्टरों का शुगर, ब्लड प्रेशर और नेत्र परीक्षण किया गया.

“नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने चालकों और कंडक्टरों का नियमित स्वास्थ्य एवं आंखों की जांच बेहद जरूरी है. लंबे समय तक वाहन चलाने के कारण उनकी दृष्टि का स्वस्थ रहना सड़क सुरक्षा के लिए अनिवार्य है. अभियान के दौरान क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोने वाले छोटे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई. यात्रियों को सुरक्षित उतारकर संबंधित वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया. वहीं चांडिल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. इसके अलावा जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट–नो फ्यूल” अभियान चलाया गया. जिसमें बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया.

इस कार्यक्रम में दिलीप कुमार, रवि प्रसाद सहित ट्रैफिक विभाग के पदाधिकारी, कर्मी और सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे.

रिपोर्ट : बिरेन्द्र प्रसाद

Tags:SARAIKELAKHARSAWAJAGRAKUTA ABHIANSARAK SURAKSHA

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.