✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

बदमासों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइक को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:54:58 AM

पूटकी (PUTKI) :  धनबाद के पूटकी थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात घर के दरवाजे पर लगे दो बाइक में आग लग गई. बाइक में आग लगने से आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. बता दें कि आग लगने से दोनों बाइक जलकर पूरी तरह राख हो चुकी है.

दो बाइक को किया आग के हवाले

यह घटना पूटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द बाजार स्थित माड़ी गोदाम करकेन्द धर्मशाला के समीप बताई जा रही है. जिसमें संदीप मिश्रा एंव राम अपतार गुप्ता के बाइक जलकर राख हो चुके है. घटना की जानकारी देते हुए वाहन मालिक संदीप मिश्रा ने बताया कि रात 2 बजे घर के दरवाजे पर लगे बाइक जलने की सूचना मिली ती. जिसके बाद परिवार के सभी लोग आग पर काबू पाने में जुट गए, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका और बाइक पूरी तरह जलकर खत्म हो गई.

 

वहीं दूसरी ओर रामावतार गुप्ता ने बताया कि घर के दरवाजे मे खड़ी बाइक में आग लगा दी गई थी.  बाइक में आग लगने से घर का दरवाजा एवं बिजली की तार भी इसके चपेट में आ गए. लेकिन गनीमत रही की घर के अंदर सो रहे लोगो के साथ बड़ी घटना नहीं हुई.

 

जांच में जुटी पुलिस

 

वही घटना की जानकारी पाकर पुटकी पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की तफ्तीश मे जूट गई. पूछताछ में वाहन मालिक ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने उनके बाइक में आग लगा दी है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Tags:Miscreants set fire to two bikes parked outside the housepolice engaged in investigationधनबाद पुटकी थानापुटकी में दो बाइक में लगी आगDHANBAD LOCAL NEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.