✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

दुबई में फंसे बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर, परिजनों ने सरकार से लगायी मदद की गुहार

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:41:44 PM

हजारीबाग(HAZARIBAG) विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मडमो निवासी तुलसी महतो के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं. विनोद कुमार महतो पिछले 1 नवम्बर 2022 की शाम को जब वह काम करके लौट रहा था, उस दौरान उनकी बात परिवार वालों से हुई थी तबसे उनका मोबाइल बंद हैं. उम्मीद जतायी जा रही है कि विनोद कुमार महतो की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी. जिससे कारण दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा. जिसे लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद कुमार महतो पिछले तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे. जहां पर बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था. वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता पिता,पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनूज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है. इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली शुक्रवार को  मडमो पहुंचे. परिवार वाले लोगों से मिलकर हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उन्होंन कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं. पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिसमें दलाल द्वारा मजदूरों को ज्यादा रुपए कमाने का लालच देकर दुबई समेत अन्य कई देश भेज देते हैं और वे विदेश जाकर फंस जाते हैं. ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं.

Tags:Prawasi majdoor dubayi me lapta

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.