✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

डुमरी के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में आग की चपेट में आने से मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 7:06:57 AM

गिरिडीह (GIRIDIH) : प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. इसी कड़ी में डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खांखी के मजदूर की मुम्बई के धारावी में बुधवार को आग की चपेट में आने से मौत हो गयी.

कपड़े सिलाई काम करता था मृतक

मृतक इकबाल अंसारी मुम्बई में कपड़े सिलाई काम करता था. वह एक सप्ताह पूर्व 16 फरवरी 2023 को मुम्बई गया. मृतक अपने पीछे गर्भवती पत्नी तबससूम खातून,दो साल की मासूम बेटी नूझत प्रवीन छोड़ गया. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक है. वहीं गांव वाले भी शोक में हैं.

मदद के लिए कई समाजसेवी आए सामने

इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले समाजसेवी सिकन्दर अली,पंचायत समीति प्रतिनिधि फारूक अंसारी मृतक के ससूराल चीनो पहुंचकर परिजनो का ढाढस बंधाया. वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली संवेदना प्रकट करते हुए करते हुए परिवार सरकार एवं लोगो से मदद परिवार को मदद करने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है. रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गये प्रवासी झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है. हर रोज झारखंड के किसी न किसी इलाके से प्रवासी मजदूर की दूसरे राज्यों या विदेश में मौत की खबरें आ रही है. ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए. ताकि मजदूरो का पलायन रोका जा सके.

रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह

Tags:Migrant laborer of Dumri dies due to fire in Mumbaigiridih newsgiridih policejharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.