✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

गैस सिलेंडर फैक्ट्री में लूट, करीब एक लाख का नुकसान 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 3:47:59 AM

धनबाद (DHANBAD) : बीती देर रात निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन बेड़ियां मोड़ के पास स्थित ब्लू फ्लेम नामक एक गैस सिलेंडर निर्माण करने वाली फैक्ट्री में भीषण लूट हुई. जिसमें अपराधियों ने लगभग एक लाख की संपत्ति की लूट की घटना को अंजाम दिया. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने फैक्ट्री के मजदूरों को बंधक बना कर उसङ्के साथ मारपीट भी की. घटना के अगले सुबह मजदूरों ने मालिक को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद नीरस पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले के जांच में जुट गई. 

हथियार से लैस होकर आए थे अपराधी 

फैक्ट्री के प्रबंधक ने बताया कि बीती देर रात लगभग 15 से 20 की संख्या में आए हथियार से लैस अपराधियों ने फैक्ट्री में तैनात तीन सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की. जिसमें गैस सिलेंडर का पीतल का वाल्व जो काफी कीमती होता है, लगभग एक लाख मूल्य का लूट कर चलते बने.  इस घटना में फैक्ट्री में तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट भी की गई.  अपराधियों ने कर्मियों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट किया. चोरी करने आए चोरों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे का संपर्क काटा और पूरी घटना को अंजाम दिया घटना के बाद सुरक्षा कर्मियो ने अपने प्रबंधक को फोन किया और साथ ही साथ इसकी सूचना निरसा थाने को दी गई पर निरसा पुलिस ने सुबह घटनास्थल पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी अपने साथ ले गई. 

रिपोर्ट: विनोद कुमार, निरसा/धनबाद 

Tags:Loot in gas cylinder factory in dhanbad nirsadhanbad policedhanbad nirsa newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.