✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

लोहरदगा : रफ्तार का कहर, कार की चपेट में आने से युवक की मौत

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 10:17:30 PM

लोहरदगा (LOHARDAGA) : साल के पहले दिन ही लोहरदगा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक अन्य घायल हो गया. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही मुख्य मार्ग की है. बता दें कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

तेज रफ्तार में कार की चपेट में आने से बाइक सवार पवन राम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जानकारी के अनुसार, रांची के तरफ से आ रही तेज गति में कार ने मासमानो निवासी पवन राम को अपनी चपेट पर ले लिया. मौके पर ही पवन राम की मौत हो गई. वहीं मामले को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है. 

रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

Tags:one died in road accident lohardagalohardaga newslohardaga road accidentjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.