✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को गृहमंत्री अमित शाह के सभा में आने का दिया निमंत्रण

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:53:08 AM

चाईबासा (CHAIBASA) : भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं से मुलाकात की. मौके पर पार्टी ने अधिवक्ताओं को 7 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रमुख भाजपा नेता जे बी तुबिद, पुतकर हेम्ब्रम और जवाहर बानरा मौजूद रहें.

अधिवक्ताओं में दिखा खासा उत्साह

इश दौरान डाॅ गोस्वामी ने अधिवक्ताओं से कहा कि चाईबासा में 7 जनवरी को अमित शाह की विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी. कोल्हान की जनता गृहमंत्री के स्वागत के लिए आतुर है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने देश में आतंकवाद तथा उग्रवाद को नियंत्रित किया. गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा झारखंड के लिए दूरगामी परिणाम दायक रहेगा. अमित शाह की जनसभा में सम्मिलित होने के लिए अधिवक्ताओं में खासा उत्साह है. बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं ने डाॅ गोस्वामी का पट्टा ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर विशेष रूप से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, सचिव अनिल सिंहा, ताज खान , अनिल महतो, राकेश पांडेय, केशव प्रसाद,प्रताप कटियार, रामानुज शर्मा, नगर अध्यक्ष अजय खत्री अजय मेहता, चन्द्र मोहन तियू, कामेश्वर विश्वकर्मा तथा  शिवकुमार राम सम्मिलित थे.

रिपोर्ट : संतोष वर्मा, चाईबासा

Tags:Leaders and workers of the Bharatiya Janata Party invited the advocates of the Bar Association to attend the meeting of Home Minister Amit ShahCHAIBASA NEWSjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.