✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन, ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:37:07 AM

पलामू (PALAMU): उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडो से ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं को अवगत कराया. साथ ही समस्या के समाधान हेतु अनुरोध किया. वहीं जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने सभी समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष रखी अपनी बात

बता दें कि जनता दरबार मे चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम-पंचायत बन्दुआ के ग्रामीणों ने उपायुक्त से शिकायत कि. जिसमें बन्दुआ के ग्रामीणो ने उपायुक्त को बताया कि उनके गांव में अवैध रूप से क्रशर प्लांट का संचालन किया जा रहा है. इस क्रशर प्लांट में ब्लास्टिंग से घरों में दरार जैसे कई समस्याएं आ रही हैं. इसी तरह छतरपुर थाना क्षेत्र के शकीला बीबी ने उपायुक्त से सर्वजन पेंशन योजना के तहत विधवा पेंशन की स्वीकृति देने की गुहार लगाई. इसी तरह विश्रामपुर अंचल के ग्राम पंजरी खुर्द निवासी सुरेंद्र नाथ पाठक ने उपायुक्त से ऑनलाइन रसीद निर्गत करवाने की निवेदन किया.

रिपोर्ट. अमित कुमार

Tags:Janata Darbar was organized in the Deputy Commissioner's officethe villagers made the Deputy Commissioner aware of their problemsJanata Darbarउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि रंजन

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.