✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जामताड़ा : जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 3:22:51 PM

जामताड़ा (JAMTARA) : जामताड़ा सदर थाना क्षेत्र के सहरपूरा पंचायत के जोड़भीठा गांव के बोनपाड़ा जंगल में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है.शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए सहरपुरा पंचायत के मुखिया ने बताया कि आज सुबह कुछ ग्रामीणों ने जंगल में शव मिलने की जानकारी उन्हें दी थी. जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. वहीं सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची औऱ पेड़ से लटका हुआ शव को निचे उतारा. जिसके बाद पुलिस आस-पास लोगों से मृतक की जानकारी जुटाने का प्रयास की लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस हत्या या आत्महत्या इसकी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की जानकारी होगी.

रिपोर्ट: आर पी सिंह

 

 

Tags:jharkhand newsjharkhand trending newsjharkhand latest newsjharkhand jamtarajamtara newsjamtara latest newsjamtsra breaking newsjamtara trending newsdead found in jamtarajharkhand police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.