✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : शादी-ब्याह में चोरी करने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे, सोने के जेवर और नगद रुपए के साथ गिरफ्तार

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:04:02 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : अगर आपके घर भी शादी-ब्याह का माहौल है तो आप सर्तक रहें. घर में किसी भी अंजान को देखने पर आप एक बार ज़रूर पूछ लें कि वह कौन है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रविवार को जमशेदपुर पुलिस ने एक ऐसी ही महिला को गिरफ्तार किया है. यह महिला शहर के हर शादी वाले घर में बिन बुलाए पहुंच जाती थी और वहां से सोने के जेवरों की चोरी करती थी. पुलिस ने इसके पास से एक जोड़ी सोने का झुमका, एक जोड़ी सोने का लौकेट, एक जोड़ी कंगन, सोने की अंगूठी, सोने गले का चैन, कान के बाली, पांच मोबाईल और 1 लाख 28 हजार रूपए नगद बरामद किए हैं. 

दुकान में कर रही थी चोरी

चोर महिला शहर के साकची थाना क्षेत्र स्थित एक दुकान में चोरी करते हुए देखी गई. उसकी चोरी करने का सारा नज़ारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी दी तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पूछताछ के दौरान पता चला कि यह एक पेशेवर चोर है जो घरों में जा कर भी अपने हाथ साफ करती हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने इसके पास से चारी का सामान भी बरामद किया. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. 

रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Woman used to steal gold by taking bribe in marriagewomen arrested with gold jewelery and Rs 1 lakh 28 thousand in jamshedpurjamshedpur policejamshedpur newsjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.