✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Local News

जमशेदपुर : साकची में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सड़क पर घंटो चला हाई वोलटेज ड्रामा

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:24:06 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के साकची स्थित हाथी घोड़ा मंदिर के पास रविवार सुबह एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार ट्रक के साथ थोड़ी दूर घसीटती चली गई. गुस्साए कार चालक ने कार को ट्रक के आगे खड़ा कर दिया. जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाना ले गई. घटना में कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई है.

500 मीटर तक घसीटते हुई गई कार

जानकारी के अनुसार कार चालक दीपक तिवारी ओडिशा के बड़बिल से अपने किसी काम से मानगो जा रहे थे. इसी दौरान दीपक तिवारी की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि कार सवार दो लोग सुरक्षित हैं. कार चालक दीपक तिवारी का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मारी और 500 मीटर तक कार को घसीटते हुए ले गया, जहां लोगों के चिल्लाने पर ट्रक रुकी.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Truck collides with car in Sakchi jamshedpurjamshedpur newsjamshedpurjharkhanand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.